BREAKING NEWS
KHABAR : अच्छी पैदावार की तैयारी में किसान, खेतों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे 105 वर्ष के भगतराम मुकाती.. <<     BIG NEWS : सीजेपी की दोबारा आंदोलन की चेतावनी,.. <<     KHABAR : जन्मस्थली नीमच में गौरव के साथ मना.. <<     KHABAR : नीमच नगर पालिका सीएमओ दुर्गा बामनिया ने.. <<     BIG REPORT : दिनभर चली नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम,.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान की विशाल यात्रा,.. <<     खरगोन में किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,.. <<     मुरैना के उत्तमपुरा में खौफनाक हत्या, लूट की.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     BIG NEWS : नीमच के स्कीम नंबर- 34 में हाईवोल्टेज.. <<     "पटवारी पर जानलेवा हमले के विरोध में आलोट में.. <<     मंदसौर में गो माता को 'राष्ट्र माता' घोषित.. <<     KHABAR : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को.. <<     KHABAR : अनधिकृत संगठन पर ब्लॉक कांग्रेस का ऐतराज,.. <<     KHABAR : शहडोल के सरकारी स्कूल की शर्मनाक तस्वीर,.. <<     दतिया में थमा नहीं कांग्रेस का जोश, रीना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 10:56 am
NEWS : मन्नत पूरी होने पर बद्रीलाल गायरी ने श्री सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचकर भेंट किया चांदी का कैमरा, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भक्ति और आस्था के प्रतीक श्री सांवलिया सेठ के दरबार में मंगलवार को ग्राम भावलिया निवासी बद्रीलाल गायरी ने अपनी मन्नत पूरी होने पर परिवार सहित पहुंचकर चांदी का कैमरा भेंट किया।
जानकारी के अनुसार निंबाहेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भावलिया निवासी बद्रीलाल गायरी जब उनकी मनोकामना पूर्ण हुई,तो आभार स्वरूप 265 ग्राम वजन का चांदी से निर्मित कैमरा सांवलिया सेठ जी के चरणों में समर्पित किया।
इस अवसर पर गायरी परिवार के सदस्य भगवानलाल गायरी, नारायणलाल गायरी,अन्नू गायरी सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। परिवारजनों ने श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचकर पहले दर्शन किए, आरती में सहभागी बने और फिर श्रद्धापूर्वक कैमरा भेंट कर सेठ जी के चरणों में नमन किया।
बद्रीलाल गायरी ने कहा कि “श्री सांवलिया सेठ की असीम कृपा से हमारी मन्नत पूर्ण हुई है। उनका अनुग्रह सदा बना रहे, यही कामना है।”
मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी गायरी परिवार की इस भेंट को आस्था और कृतज्ञता का प्रेरणास्रोत बताया। श्री सांवलियाजी मंदिर ट्रस्ट की ओर से परिवार का स्वागत किया गया और सेठ जी के चरणों में भेंट अर्पित करने की धार्मिक विधि संपन्न करवाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE