कुकड़ेश्वर। नगर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक उत्साह के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। नगर के प्रसिद्ध खेड़ा गणपति मंदिर पर दिनभर भजन-कीर्तन के बाद शाम को अन्नकूट का आयोजन हुआ, जिसमें मालपुआ और मिक्स सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
इसी तरह गढ़िया मंदिर स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर पर भी पूड़ी-सब्जी और नुकती का वितरण किया गया। वहीं महादेव मंदिर रोड स्थित भूखी माता मंदिर पर शाम 4 बजे से अन्नकूट का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन विशेष रूप से पुण्यदायी माना जाता है, इसलिए श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से अन्नकूट महोत्सव में भाग लिया।