BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2025, 7:47 pm
KHABAR : राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच में भव्य आयोजन, अधिकारियों और जवानों ने लिया मातृभूमि के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का संकल्प, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नीमच में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव के तहत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, एकता और सांस्कृतिक गौरव को समर्पित रहा।

सीआरपीएफ मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार, डीआईजी सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के पूर्ण संस्करण के बैंड वादन और सामूहिक गायन से किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने मातृभूमि के प्रति निष्ठा एवं समर्पण का संकल्प लिया।

डीआईजी सुरेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “वंदे मातरम्” केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि यह भारत के स्वाभिमान, गौरव और आत्मा का प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य सेनानियों में देशभक्ति और साहस का संचार किया तथा आज भी यह राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रबल करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रगान के साथ भारत माता के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE