रतलाम। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जनपद पंचायत आलोट के ग्राम पंचायत डेलवास एवं दौलतगंज के 35-35 कुल 70 प्रतिभागियों का राजमिस्त्री प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। जिसमें सभी प्रतिभागियां की लिखित परीक्षा एवं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रभारी आवास एवं परियोजना अधिकारी जिला पंचायत रतलाम महेश कुमार चौबे, डीपीएम एनआरएलएम, जय प्रकाश चौहान, जिला प्रबंधक स्कील अमर सिंह तोमर, निदेशक आरसेटी दिलीप सेठिया एवं मूल्यांकन का कार्य परीक्षक ओपी काबरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।