नीमच। वार्ड क्रमांक 7 के इंदिरा नगर विस्तार क्षेत्र में पिछले 10-15 दिनों से मटमैला और बदबूदार पानी सप्लाई होने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पोरवाल ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की।
क्षेत्रवासियों से शिकायत मिलते ही पोरवाल ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया और सुबह 6 बजे जल सप्लाई के समय मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को बुलाकर नालियों व चैंबरों की सफाई करवाई और समस्या का कारण जानने के निर्देश दिए।
पोरवाल ने बताया कि सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद अगली सप्लाई के दौरान पानी की जांच की जाएगी। यदि समस्या दोबारा आती है, तो उसे स्थायी रूप से दूर करने की कार्रवाई की जाएगी।