नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा गत दिवस भडभडिया में सड़क दुर्घटना में घायल हुए बालक हर्षित पिता स्व. दशरथ सिंह के उपचार के लिए रेडक्रॉस नीमच से 1.50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने बताया कि रेडक्रास से 1.50 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक बालक हर्षित की माता ललीता राठौर को एसडीएम जावद के माध्यम से प्रदान किया गया है।