नीमच। पुलिस थाना बघाना को मुस्कान विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया।
माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु प्रदेशभर में मुस्कान विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को केवल 24 घंटे में सकुशल बरामद किया।
घटना के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को थाना बघाना में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 345/2025, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। तत्पश्चात, पुलिस टीम ने लगातार खोजबीन करते हुए 11 नवंबर 2025 को बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकाला।
इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, प्रधान आरक्षक मोनवीरसिंह, आरक्षक ओमप्रकाश पारगी, आरक्षक पंकज पाटीदार, आरक्षक गिरधारीलाल, आरक्षक कारूलाल गुर्जर, आरक्षक नेपालसिंह, महिला आरक्षक पूजा मालवीय एवं महिला आरक्षक वर्षा राठौर का उल्लेखनीय योगदान रहा।