नीमच। जिले में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के मान से निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र 229 के मतदाताओं की सहायता हेतु वर्ष 2003 की मतदाता सूची लेकर, संयुक्त तहसील भवन में हेल्पडेस्क स्थापित की गई है।
सोमवार को मास्टर ट्रेनर बहादुर सिह चंद्रावत एवं पटवारी शशि प्रकाश आर्य, मंगलवार को मास्टर ट्रेनर राहुल जगदाने एवं पटवारी अशरफ अली, बुधवार को मास्टर ट्रेनर संजय जैन एवं पटवारी अजय शर्मा, गुरूवार को मास्टर ट्रेनर शंकर लाल शुक्ला एवं पटवारी राहुल आंजना, शुक्रवार को मास्टर ट्रेनर आर.सी.यादव एवं पटवारी पंकज शर्मा, शनिवार को मास्टर ट्रेनर अरूण सोलंकी एवं पटवारी अजय शर्मा, रविवार को मास्टर ट्रेनर बहादुर सिह चंद्रावत एवं पटवारी शशि प्रकाश आर्य को तैनात किया गया है। एसडीएम नीमच संजीव साहू द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।