BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2025, 7:53 pm
NEWS : एसआईआर कार्य में तेजी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण, 95 प्रतिशत से अधिक गणना पत्र वितरित, एक लाख से अधिक आनलाईन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र निम्बाहेड़ा का दौरा कर विधासभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर कार्य की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना पत्र वितरण की प्रगति तथा गणना पत्रों के ऑनलाइन अपलोड की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक एक लाख से अधिक मतदाताओं के गणना पत्र ऑनलाइन किए जा चुके हैं और 95 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं को गणना पत्र वितरित कर दिए गए हैं। सभी ईआरओ एवं बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदाताओं को स्वयं गणना पत्र ऑनलाइन करने के लिए प्रेरित करें, ताकि आमजन की सहभागिता से निर्वाचन कार्य अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निम्बाहेड़ा उपखंड मुख्यालय पर बीएलओ, सुपरवाइजर, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार तथा अन्य निर्वाचन से जुड़े कार्मिकों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में फील्ड स्तर पर आ रही समस्याओं, ऑनलाइन प्रविष्टि की प्राथमिकताओं और मतदाताओं द्वारा स्वयं गणना पत्र ऑनलाइन करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया कि वे एसआईआर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें, ताकि प्रत्येक मतदाता की जानकारी सही व अद्यतन रूप में उपलब्ध हो।

ग्रामीण क्षेत्र में पंहुचे, मतदाताओं से की बातचीत-
जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने निम्बाहेड़ा के कनेरा और सरसी गांवों के मतदान केन्द्रों का दौरा किया। यहां उन्होंने मतदाताओं से बातचीत कर गणना पत्रों की स्थिति, वितरण और ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
महिला मतदाताओं ने चर्चा के दौरान बताया कि बीएलओ के द्वारा 2002 की मतदाता सूचियों में पीहर की जानकारी प्राप्त करने में सथा संभव सहयोग किया जा रहा है। मतदाताओं ने भी बीएलओ को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर उपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजर और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाकर कार्य को निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करें।

ईआरओ बीनू देवल ने ली समीक्षा बैठक
चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी बीनू देवल ने गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में सुपरवाइजर एवं बीएलओ की बैठक ली। बैठक में गणना पत्रों के ऑनलाइन अपलोड से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्वयं गणना पत्रो को ऑनलाईन करके दिखाया।  
देवल ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा के भाग संख्या 129 की मतदाता लीला देवी पाराशर का गणना पत्र स्वयं ऑनलाइन अपलोड किया। लीला देवी का पीहर गुजरात के बनासकांठा जिले की दांता विधानसभा में था। उन्होंने लीला देवी पाराशर के गांव विरमपुर एवं पिता का नाम पूछकर 2002 की मतदाता सूची से नाम खोजा और तत्पश्चात ऑनलाइन प्रविष्टि की।
उन्होंने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वे मतदाताओं के यथा संभव सहयोग के साथ उन्हें भी  2002 की सूची में नाम सर्च करने की प्रक्रिया समझाएं और इस कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाएं। सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE