सनावद। नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में नगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे लगने वाला साप्ताहिक पशु बाजार मैं पशु पंजीयन शुल्क का ठेका की नीलामी नगर पालिका परिषद कक्ष में प्रारंभ हुई।
परिषद कक्षा में नीलामी से पूर्व ही टी आई रामेश्वर ठाकुर बल के साथ परिषद कक्ष में मौजूद रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र मिश्रा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर बिरला नगर मंडल अध्यक्ष पार्षद मानसिंग राठौर प्रतिपक्ष नेता पार्षद राजेश अंजने की मौजूदगी में सात ठेकेदारों ने दो-दो लाख रुपए प्रतिभूति राशि जमा कर निलामी में भाग लिया। नीलामी से पूर्व पशु पंजीयन के ठेकेदार रहे प्रभात उपाध्याय और संजय शर्मा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से नीलामी शर्तों के नियमों में प्राकृतिक आपदा व शासन द्वारा साप्ताहिक बाजार निरस्त होता है। तो उस बाजार का शुल्क ठेकेदार को लौटा दिया जाएगा इस शर्त को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी और ठेकेदारों के बीच में बहस चलती रही मुख्य नगर पालिका अधिकारी राज्य शासन के आदेशों का हवाला देते रहे वही ठेकेदार पूर्व में हुई कोरोना कल की घटना की राशि का अब तक निपटान नहीं होने की बात कहते हुए इस नियम को लागू करने की बात पर आडे रहे लगभग 1 घंटे तक चली बहस के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी फोन पर चर्चा करने के पश्चात ठेकेदारों की शर्तों को माना और नीलामी कि पहले बोली 20 लाख रुपए से प्रारंभ हुई लगभग 11 बोली लगने के बाद 2 करोड़ 75 लाख रुपए में ठेकेदार पंछी राम पिता रामलाल की अंतिम बोली थी जिसे पशु पंजीयन शुल्क वसूली का ठेका 7 माह के लिए दिया गया उक्त ठेके की शुरुआत 1 सितंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक रहेगी अंतिम बोली लगाने वाले ठेकेदार को कुल राशि का 25 प्रतिशत राशि कल तक जमा करना है। ज्ञात होगी नगर पालिका द्वारा पशु पशु बाजार सनावद नगर की सीमा के पास बसे मोर घड़ी कॉलोनी की भूमि पर लगाया जाता है उक्त भूमि खंडवा जिले के पुनासा विकासखंड के अंतर्गत आती है।