नीमच। रोटरी क्लब नीमच द्वारा ठिठुरती सर्दी में जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा कार्य निरंतर जारी हैं। इसी कड़ी में 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के अवसर पर क्लब द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र लेवड़ा के सभी विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म स्वेटर और टोपी वितरित किए गए।
क्लब प्रवक्ता प्रकाश मंडवारिया ने बताया कि रोटरी क्लब आगामी दिनों में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण का कार्य जारी रखेगा। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन क्लब अध्यक्ष गिरधारीलाल गोयल ने दिया। संचालन रोटेरियन विजय जोशी एवं स्कूल की मौर्य मैडम ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार स्कूल की छात्रा कौशल्या सालवी ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुरेश सोडानी, प्रवीण शर्मा, सत्यनारायण जागेटिया, समीर नागोरी, रीना राठौर, स्नेहलता राजावत, उर्मिला राजावत, पायल खराड़ी सहित रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।