BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 16, 2025, 11:15 am
BIG NEWS :  फिल्म अभिनेता रवि दुबे और अभिनेत्री सरगुन मेहता आज सुबह किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का लिया आशीर्वाद, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। फिल्म अभिनेता रवि दुबे और अभिनेत्री सरगुन मेहता ने रविवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। दोनों कलाकारों ने अल सुबह हुई भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।


नंदी हॉल में बैठकर दोनों ने भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दिए और दर्शन कर अभिभूत हो गए।


दर्शन के बाद अभिनेता रवि दुबे ने मंदिर समिति द्वारा की गई दर्शन व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।


मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने रवि दुबे और सरगुन मेहता को भगवान महाकाल का दुपट्टा और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE