नीमच। समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले पप्पू लाल पंवार को क्षत्रिय नायक समाज युवा संगठन मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कमेटी ने सर्वसम्मति से उनका चयन करते हुए विश्वास जताया है कि वे अपनी निष्ठा, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता के साथ संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।
नियुक्ति से पूर्व पप्पू लाल पंवार नीमच जिले में क्षत्रिय नायक समाज युवा संगठन के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। जिले में उनकी सक्रियता, सेवा भावना और समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की व्यापक सराहना की गई। इन्हीं उपलब्धियों और नेतृत्व गुणों को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा संगठन के संस्थापक जितेंद्र सिंह चौहान ने की। उन्होंने पप्पू लाल पंवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पप्पू लाल पंवार को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और पूरे समाज में खुशी का माहौल बन गया। संगठन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने नए दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन कर समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।