नीमच। निर्माण जगत में गुणवत्ता और मजबूती को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बाबजी का एएसी ब्लॉक बाजार में आते ही अपनी असाधारण स्ट्रेंथ और तकनीकी श्रेष्ठता के कारण देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले ब्लॉकों की गुणवत्ता पर जहां पहले कभी गंभीर बहस नहीं होती थी, वहीं बाबजी के ब्लॉक के आने के बाद ब्लॉक की स्ट्रेंथ को लेकर बहस शुरू हो गई है।
आम ईंटों की स्ट्रेंथ जहां लगभग 2 एमपीए होती है, वहीं अब तक बाजार में उपलब्ध एएसी ब्लॉक बनाने वाली कंपनियां 3 एमपीए स्ट्रेंथ तक के ब्लॉक ही तैयार कर रही थीं। इन्हीं 3 एमपीए ब्लॉकों का उपयोग शासकीय इमारतों, सरकारी योजनाओं और बड़े निर्माण कार्यों में किया जा रहा था। लेकिन बाबजी एएसी ब्लॉक के मार्केट में आने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई। बाबजी एएसी ब्लॉक की स्ट्रेंथ दर्जनों राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त लैबों में परीक्षण के बाद 5 एमपीए से अधिक पाई गई है जो भारतीय निर्माण उद्योग में एक नया रिकॉर्ड माना जा रहा है। बाबजी के ब्लॉकों की डेंसिटी, फिनिशिंग, टिकाऊपन और तापरोधक क्षमता भी परीक्षणों में उत्तम स्तर की पाई गई है।
बाबजी के एएसी ब्लॉक की श्रेष्ठता सामने आने के बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकारों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 एमपीए ब्लॉक बनाने वाली कई पुरानी कंपनियों के अप्रूवल रद्द कर दिए हैं। अब सरकारी कार्यों में उच्च स्ट्रेंथ वाले ब्लॉकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस कदम का उद्देश्य निर्माण की गुणवत्ता में सुधार लाना और लंबे समय तक टिकाऊ संरचनाओं को बढ़ावा देना है।
बाबजी के एएसी ब्लॉक की मजबूती और गुणवत्ता का सबसे बड़ा रहस्य इनका उत्पादन है। ब्लॉक का निर्माण देश के अनुभवी लैब टेक्नीशियनों की निगरानी में होता है, जहां हर बैच को वैज्ञानिक मापदंडों पर जांचा जाता है। उन्नत मशीनरी, सटीक मिश्रण अनुपात और विश्वस्तरीय प्रोसेस ने इन ब्लॉकों को बाजार का सबसे विश्वसनीय और हाई-परफॉर्मेंस उत्पाद बना दिया है।