नीमच। शुक्रवार को धनेरिया कला, नीमच में स्थानीय मुद्दों और शिक्षा की थीम पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘मास्टर जी’ का प्री-पोस्टर एवं टाइटल ट्रैक का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने सभी कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता राजेश कुमार सोलंकी द्वारा शिक्षा पर आधारित सार्थक फिल्म निर्माण के लिए बधाई दी और आभार व्यक्त किया कि इस फिल्म में स्थानीय प्रतिभाओं को प्रमुखता से अवसर दिया गया है।
प्रमुख कलाकार-
इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभा रहे हैं- राजेश कुमार सोलंकी, आर.एन. चौधरी ‘बाबुडया’, मीनाक्षी यादव, कोमल, धर्मेंद्र पाटीदार, एस.एन. सर, चरण सिंह जाट, हीरालाल मारू, चांदमल सेन, संतोष परमार एवं कृतिका सोलंकी।
फिल्म का संगीत, शूटिंग एवं एडिटिंग हे बूंद प्रोडक्शन के बैनर तले विनोद परमार द्वारा किया गया है, जबकि निर्माण राजवंश क्रिएशन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूर्ण हो चुकी है और इसे जल्द ही विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा।
निर्देशक एवं निर्माता राजेश कुमार सोलंकी ने कहा कि जिस तरह दर्शकों ने राजवंश क्रिएशन को ToyTube, Facebook और Instagram पर अपना प्यार दिया है, उसी तरह ‘मास्टर जी’ फिल्म को भी आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करें।