BREAKING NEWS
KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<     KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     KHABAR : स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त,.. <<     मणिकर्णिका गार्डन में विहिप का मंथन,संगठन को.. <<     VIDEO NEWS: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नीमच.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म.. <<     BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     दतिया उपचुनाव: बसई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,.. <<     KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 21, 2025, 12:47 pm
BIG NEWS : निर्दाेष को फंसाने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर परिजन व ग्रामीण पहुंचेंगे नीमच, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को देंगे ज्ञापन, मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कार्रवाई पर उठाए सवाल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में निर्दाेष व्यक्ति को झूठा फँसाए जाने का आरोप लगाते हुए बड़ी संख्या में परिजन एवं क्षेत्र के रहवासी नीमच पहुंचकर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, नीमच को ज्ञापन सौंपेंगे। किसान नेता श्यामलाल जोकचंद के नेतृत्व में घेराव कर ग्रामीण निष्पक्ष और गहन जांच की मांग रखेंगे।

नगरवासियों ने आरोप लगाया है कि कुछ माह पूर्व गिट्टी का भुगतान लेने के लिए की गई जावरा यात्रा को आधार बनाकर संबंधित व्यक्ति को तस्करों से जोड़ने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्रवाई तथ्यों पर आधारित नहीं है और किसी व्यक्तिगत कारण से उसे साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें- 
मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की जाए। आरोपों की सत्यता की पुनः पुष्टि की जाए। यदि किसी ने व्यक्तिगत कारणों से व्यक्ति को फंसाने की कोशिश की है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक वे न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE