खरगोन। जिले के निमरानी में किराना व्यवसायी के प्रतिस्ठान से 10 नवम्बर को हुई लाखो रुपये मूल्य के गहने ओर नकदी चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया मश्रुका बरामद हुआ है।
एसपी रविन्द्र वर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि निमरानी निवासी योगेश अग्रवाल ने खल टाका पुलिस चौकी पर दुकान ओर घर मे हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरो ने अग्रवाल के घर से करीब 17 लाख रुपये मूल्य के आभूषण ओर नकदी चोरी की थी। मामले में सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया। परिणाम स्वरूप संदिग्ध संजय निवासी कुकड़ा बेड़ी ओझर जिला बड़वानी को गुजरात वसे गिरफ्तार किया। संजय ने उक्त चोरी अपने साथी राजेश शिवलाल के साथ चोरी करना कबूल किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपए मूल्य का मश्रुका बरामद किया है।