रतलाम। जिले में कन्यादान महादान योजना को बढ़ावा देने, बाल विवाह पर रोक लगाने तथा महिलाओं को स्व रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित जागरूकता अभियान की गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में न्यू जागृति सेवा संस्थान व संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा अलकापुरी में शाखा कार्यालय प्रारम्भ किया गया है।
ये संस्थान देशभर में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य जैसेकृमहिलाओं को स्वदृरोजगार उपलब्ध कराना, ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाना तथा बाल विवाह की रोकथाम हेतु कन्यादान महादान योजना संचालित कर रहे हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को श्री राजपूत नव युवक मंडल न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल, सचिव किशोर सिंह चौहान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह बघेला, ढांढम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी संस्थान के अलकापुरी स्थित शाखा कार्यालय पहुंचे और वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया।
ब्रांच प्रभारी संतोष गौड़ ने अतिथियों का स्वागत कर संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस दौरान फील्ड अधिकारी दिलीप सिंह देवड़ा एवं सचिव अमर सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल ने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित सभी जनदृहितैषी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में संगठन पूर्ण सहयोग करेगा और इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी।