BREAKING NEWS
KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     KHABAR : स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त,.. <<     मणिकर्णिका गार्डन में विहिप का मंथन,संगठन को.. <<     VIDEO NEWS: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नीमच.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म.. <<     BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     दतिया उपचुनाव: बसई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,.. <<     KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<     BIG NEWS : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: 30वीं स्टेट ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में.. <<     बड़वानी पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का 6 घंटे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 10:08 am
NEWS : छोटीसादड़ी में स्व. हरीश आंजना की 16वीं पुण्यतिथि पर लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, मानव सेवा को समर्पित आयोजन दे रहा समाज को नई दिशा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

छोटीसादड़ी। स्वर्गीय हरीश आंजना की 16वीं पुण्य स्मृति पर हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी एवं हरीश आंजना फाउंडेशन विकास सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार, 22 नवम्बर को छोटीसादड़ी में एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन मानव सेवा और सामाजिक समर्पण की उस परंपरा का प्रतीक माना जा रहा है, जिसे स्व. हरीश आंजना ने जीवनकाल में आगे बढ़ाया था।

सोसायटी के सचिव जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि शिविर की सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई हैं। शिविर में रक्त संग्रहण हेतु विभिन्न जिलों और संस्थानों से कुल 6 चिकित्सीय टीमें अपने अनुभवी नर्सिंग स्टाफ के साथ पहुंचेंगी। इनमें पेसिफिक उमरड़ा ब्लड बैंक, उदयपुर; जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़; आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर; जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़; रेडक्रॉस सोसायटी ब्लड बैंक नीमच; तथा पेसिफिक ब्लड बैंक भीलों का बेदला शामिल हैं।

शिविर भंवरमाता मार्ग स्थित उदय निवास परिसर में प्रातः 9 बजे से सायंकाल तक सतत रूप से संचालित होगा। बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता की अपेक्षा है।

सोलंकी ने बताया कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य मेवाड़ एवं मालवा अंचल में रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को मानव सेवा के इस श्रेष्ठ कार्य से जोड़ना है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के सहयोग से यह आयोजन एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले रहा है, जो स्व. हरीश आंजना के आदर्शों को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर रक्तदान-महादान-जीवनदान की भावना को साकार करने तथा ज़रूरतमंदों को जीवनदान देने में योगदान करने की अपील की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE