मनासा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनासा के तहत नवांकुर संस्था केशव आदर्श सामाजिक संस्था द्वारा प्रस्फुटन ग्राम हांसपुर में जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संरक्षण, ग्राम स्वच्छता तथा सामूहिक प्रयासों से जल संसाधनों को सुरक्षित रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक उपरांत ग्रामवासियों ने खाल पर सामूहिक श्रमदान कर 50 से अधिक बोरियों का बोरी बंधान किया, जिससे जल प्रवाह को नियंत्रित कर जल संचय की व्यवस्था बनाई गई।
इस सामुदायिक प्रयास में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक महेंद्र पाल सिंह भाटी, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि धीरज, परामर्शदाता सपना बैरागी, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष रवि धनगर, सरपंच प्रतिनिधि अनिल धनगर सहित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के उत्कृष्ट कांटे, संध्या रैगर, सीमा रैगर, तरुणा रैगर, अनुसुइया, भावना कुशवाह, हीना कुशवाह, नितेश शर्मा, पूरालाल धनगर एवं देवकिशन धनगर उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास से जल संरक्षण की दिशा में यह पहल सराहनीय कदम साबित हुई।