BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2025, 7:44 pm
KHABAR : कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने उदयपुरा में फसल-अवशेष प्रबंधन का किया प्रदर्शन, कृषकों ने की मल्चर मशीन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा गत दिवस गोगावा विकासखण्ड के ग्राम उदयपुरा में कृषक अनोखीलाल सोलंकी के खेत पर फसल अवशेष प्रबंधन का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विभाग की ओर से मल्चर मशीन के माध्यम से कपास फसल के अवशेषों को खेत में मिलाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन कृषकों के समक्ष किया गया। प्रदर्शन के दौरान कृषकों ने मल्चर मशीन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। 

सहायक कृषि यंत्री मनीष मिश्रा ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि फसल अवशेषों को जलाने से मिट्टी में मौजूद उपयोगी सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता कम होती है और वह धीरे-धीरे कठोर एवं बंजर बनने लगती है। उन्होंने बताया कि फसल अवशेषों को जलाने से मिट्टी में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर तथा सूक्ष्म तत्व जैसे कॉपर, जिंक और मैंगनीज़ नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा इससे वायु प्रदूषण होता है, जो न केवल फसल उत्पादकता बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में पराली या नरवाई में आग न लगाएँ, बल्कि फसल-अवशेषों का जैविक तरीकों जैसे मल्चरिंग या कंपोस्टिंग के माध्यम से उचित प्रबंधन करें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE