नीमच। टीना मीणा (पत्नी प्रहलाद मीणा) की शनिवार रात जिला अस्पताल में हुई संदिग्ध मौत के बाद रविवार सुबह परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गुस्साए परिजन मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्का जाम कर रहे हैं। उनका आरोप है कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही से राजस्थान के अचारी सुबी निवासी टीना की मौत हुई।

परिजनों ने आम रास्ता रोकते हुए कहा कि जब तक दोषी चिकित्सा कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होगी, वे मृतका का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और केंट थाना के बाहर धरने पर बैठ गए।

स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं।
