BREAKING NEWS
माउंट आबू पहुंचे सांसद लुंबाराम.. <<     KHABAR : नीमच बना ट्रायथलॉन का चैंपियन, 30वीं राज्य.. <<     KHABAR : मैदान बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन,.. <<     REPORT : 7 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो 8 अगस्त से.. <<     KHABAR : दतिया में सीएम का रोड शो, खंडवा में कृषि.. <<     KHABAR : रेल के साथ खेल नहीं अभियान के तहत नुक्कड़.. <<     NEWS : छात्रों के समर्थन में निम्बाहेड़ा में.. <<     NEWS : सांसद लुंबाराम चौधरी ने माउंट आबू पहुंचकर.. <<     NEWS : नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक.. <<     BIG NEWS : तलवार से केक काटकर रील वायरल करने वाला.. <<     KHABAR : सगरवंशी माली समाज सामाजिक संस्था यूथ.. <<     KHABAR : मनासा थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग,.. <<     KHABAR : वैष्णव बैरागी समाज छात्रावास मंदसौर के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : अगस्त में इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे.. <<     KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2025, 12:44 pm
BIG NEWS : नीमच में गरमाया टीना की मौत का मामला, पोस्टमार्टम के बाद ठेले में शव लेकर फव्वारा चौक पहुंचे परिजन, मुख्य मार्ग पर शव रखकर किया हंगामा, शहर में तनाव का माहौल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 20 वर्षीय टीना मीणा पत्नी प्रहलाद मीणा निवासी आचारी सुबी (जिला प्रतापगढ़, राजस्थान) की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन टीना का शव ठेला गाड़ी में रखकर नीमच के फव्वारा चौक पहुंच गए, जहाँ शव को बीच चौराहे पर रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए, महिलाएँ शव के आसपास विलाप करती नजर आईं और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

गुस्साई भीड़ ने रास्ते में लगाए गए बैरिकेड उठाकर फेंक दिए और चौराहे पर यातायात पूरी तरह रोक दिया। इससे शहर का मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया।

बीती रात जिला अस्पताल में हंगामा-
बताया जा रहा है कि शनिवार रात टीना मीणा की जिला अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर गंभीर लापरवाही और पैसे की मांग के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में ही जमकर हंगामा किया था। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल जाने वाले मुख्य मार्ग को भी कुछ समय के लिए जाम कर दिया था।

रविवार सुबह डॉक्टर्स के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन उसके बाद भी परिजन शव लेने को तैयार नहीं हुए और त्वरित कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और परिजनों को समझाइश देते रहे।

प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए-
तहसीलदार संजय मालवीय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मामले की जांच की जाएगी। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फव्वारा चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और भीड़ लगातार नारेबाजी कर रही है। स्थिति को देखते हुए शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE