मुरैना। शनिवार-रविवार की रात एमएस रोड के कोर्ट तिराहा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चावल की धान के भूसे से भरी एक ट्रॉली अचानक आग का गोल़ा बन गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को करीब 8ः00 बजे तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया कि धर्मजीत का पुरा से आया किसान अपनी ट्रॉली लेकर निकल रहा था, लेकिन सड़क पर नशे में धुत्त खड़े बारातियों ने रास्ता रोक लिया था जिसको लेकर विवाद हो गया था।बताया जा रहा है कि किसान ने ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने के लिए रास्ता मांगा, तो कुछ बाराती उल्टा भड़क गए३ और देखते ही देखते भूसे में आग लगा दी। कुछ ही सेकंड में ट्रॉली धूदृधू कर जल उठी।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़ा किसान भी लपटों की चपेट में आ गया और उसकी पीठ झुलस गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं डायल 112 की टीम ने घायल किसान को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद इलाके में दहशत और भगदड़ का माहौल रहा। पुलिस अब पूरी घटना की जांच में जुटी है कि आग जानबूझकर लगाई गई या शराबी बारातियों की हरकतों से यह हादसा हुआ हैं।