इंदौर। महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी फिलहाल टल गई है। यह शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण अब यह समारोह स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी है।
इंदौर के रहने वाले संगीतकार और डायरेक्टर पलाश मुछाल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की शादी से पहले सांगली के समडोली रोड पर मंधाना फार्म हाउस में संगीत हुआ था।