चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा की समाजसेवी संस्था लायंस क्लब निम्बाहेड़ा गोल्ड ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरानी कचहरी में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान कर महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान दिया। वरिष्ठ सदस्य लायन सुरेश सहलोत की प्रेरणा से क्लब अध्यक्ष विक्रमादित्य खेरोदिया ने विद्यालय को 43 इंच एलईडी टीवी भेंट की। वहीं लायन सुरेश सहलोत ने 5 पानी की केन, 3 छत पंखे व अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की।
इन संसाधनों के मिलने से विद्यालय में बेहतर रोशनी, स्वच्छ पेयजल एवं अधिक अनुकूल शिक्षण वातावरण सुनिश्चित होगा। प्रशासन का कहना है कि इससे विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव में सकारात्मक बदलाव आएगा।
विद्यालय प्रशासन ने लायंस क्लब गोल्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों वाले सरकारी विद्यालयों को सामाजिक संस्थाओं से मिलने वाला सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि समाजसेवा उनकी प्राथमिकता है और शिक्षा सशक्तिकरण उनका मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ लायंस क्लब के सदस्य- लायन गोविंद सोनी, सचिव लायन विकास मूंदड़ा, उपाध्यक्ष लायन अभिषेक सोनी, लायन हीरानंद लालवानी, लायन रमेश तोतला, लायन बंसीलाल जीवनानी, लायन श्याम सुंदर अग्रवाल, लायन मोहसिन अहमद, लायन किशोर चिमनानी, लायन सत्य प्रकाश जैथलिया, लायन कैलाश लढा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।