BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<     KHABAR : भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने मोहन वर्मा,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर बड़ी खबरें: एयरपोर्ट व.. <<     BIG NEWS : चक्काजाम के बीच डिप्टी सीएम से फोन पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 10:27 am
KHABAR : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय महिला सम्मेलन संपन्न, बालाजी सरकार परिसर बोलाई में हुआ भव्य आयोजन, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। बालाजी सरकार परिसर, बोलाई में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय इंदरसिंह परमार (उच्च शिक्षा एवं आयुष मंत्री, म.प्र. शासन) उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने की। इंदौर से पधारी योगाचार्य एवं भगवताचार्य शिव प्रिति मां ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन देते हुए आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री बबीता परमार, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसौदिया, योगेन्द्र सिंह जादौन (बंटी बना), विजयसिंह बैस (जिला महामंत्री), नरेन्द्र यादव (जिला संयोजक, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान), हिरेन्द्रसिंह जादौन (जिला उपाध्यक्ष), जुगल नहर (सहसंयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष) तथा ओमप्रकाश पाटीदार (सरपंच, बोलाई) उपस्थित रहे। जिलेभर से बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं माता-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेत्री वीना माहेश्वरी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष यमुना कच्छावा, मंत्री चंद वर्मा, उषा पालीवाल, अंजू खत्री, अनीता पाटीदार, अकोदिया मंडल अध्यक्ष अरविंद परमार, शुजालपुर नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, शुजालपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक मालवीय, बेरछा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, अनिल जेवरिया सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे द्वारा प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE