चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को शहर में ‘रन फॉर हेल्थ’ दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ पाड़न पोल से हुआ, जहां कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने केसरिया ध्वज लहराकर धावकों को रवाना किया।
नगर संयोजक पंकज जीनगर ने बताया कि सेवा, सुरक्षा और संस्कार के ध्येय के साथ आयोजित इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
जिला प्रचार प्रमुख मोहित अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत विधि आयाम सदस्य मदन त्रिपाठी, विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक, जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया तथा विभाग संयोजक योगेश दशोरा उपस्थित रहे।
विहिप जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने कहा कि ‘रन फॉर हेल्थ’ अभियान देशभर में आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी नशे की गिरफ़्त से दूर होकर स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सके।
दौड़ का रूट पाड़न पोल से शुरू होकर मिठाई बाजार, गांधी चौक, सदर बाजार और गोल प्याऊ से होता हुआ सुभाष चौक पहुँचा, जहाँ कार्यक्रम का समापन किया गया। समापन स्थल पर प्रतिभागियों को स्वास्थ्यवर्धक गर्म दूध का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दौड़ में प्रमुख रूप सेगोपाल छीपा, दीपक वर्मा, अंकित सोनी, अंकुर सिंह भाटी, विक्रम गवारिया, प्रदीप काबरा, अमित मीणा, दीपक गंगवाल, विनोद पटवा, रुपेश गंगवाल, हीरालाल भोई, पंकज सेन, घनश्याम साहू, कान सिंह, गणपत चौहान, महावीर कीर, जोध सिंह, गोपाल सेन, शुभम न्याति सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी से जिला संयोजिका शिवानी साहू, नगर संयोजिका सपना कीर, नगर संयोजिका अंजली सेन, शक्ति साधना केंद्र प्रमुख पूर्वा साहू, महाविद्यालय छात्रा प्रमुख नेहा भांड, दीपिका भांड, रिया चौबीसा, आरती प्रजापत एवं कामाक्षी सारस्वत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला संयोजक मनोज साहू ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।