BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 10:56 am
BIG NEWS : एमपी में सर्दी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना किया शुरू, मौसम विभाग के अनुसार दो सिस्टम एक्टिव, राज्य के कर्ह जिलों में कोहरा और बादल, जानिए मालवा के मंदसौर का हाल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दो मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं और विंध्य क्षेत्र में कोहरा भी देखा जा रहा है। 


पचमढ़ी सबसे ठंडा, कई जगह पारा 10 डिग्री से नीचे
प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी रात का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा छतरपुर जिले के नौगांव में 8.2°C, नरसिंहपुर और मंदसौर में 8.6°C, शाजापुर में 8.8°C और राजगढ़ में 9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। राजधानी भोपाल में भी कड़ाके की ठंड महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़े शहरों का तापमान 
इंदौर: 11.7°C  
ग्वालियर: 12.1°C  
जबलपुर: 12.2°C  
उज्जैन: 12.5°C
अगले 5 दिन कोई शीतलहर नहीं, लेकिन राहत भी नहीं
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। अच्छी खबर यह है कि अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन रात का तापमान अभी भी काफी कम बना रहेगा, जिससे ठंड से पूरी राहत नहीं मिलेगी।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड और बढ़ने की संभावना है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE