BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<     KHABAR : भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने मोहन वर्मा,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर बड़ी खबरें: एयरपोर्ट व.. <<     BIG NEWS : चक्काजाम के बीच डिप्टी सीएम से फोन पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 10:58 am
REPORT : नीमच शहर के उप नगर बघाना में मॉडर्न पब्लिक स्कूल पर गंभीर आरोप, अवैध संचालन, असुरक्षित भवन और अव्यवस्थाओं को लेकर उठी जांच की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के उपनगर बघाना में संचालित मॉडर्न पब्लिक स्कूल विवादों में आ गया है। स्थानीय निवासी आफताब मेयर ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि अनिल सावरिया द्वारा विद्यालय फर्जी और अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों बच्चों का भविष्य खतरे में है। उन्होंने विद्यालय का तत्काल निरीक्षण करने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार विद्यालय भवन बिना आवश्यक सरकारी अनुमति के तीन मंजिला बनाया गया है। इसकी बाहरी बाउंड्री दीवार अत्यंत जर्जर हालत में है, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्कूल का कचरा भी परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर फेंका जाता है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि विद्यालय का पंजीकरण नहीं है। साथ ही स्कूल में बच्चों के लिए मैदान या खेल सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। मुख्य सड़क और चौराहे पर स्कूल स्थित होने से आए दिन बच्चे और उनके अभिभावक सड़क दुर्घटनाओं की चपेट में आते हैं।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि विद्यालय परिसर का उपयोग कई बार विवाह समारोहों के दौरान बारात रोकने के लिए किया जाता है, जो शैक्षणिक मानकों और नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

आफताब मेयर ने जिला शिक्षा अधिकारी से आग्रह किया है कि स्कूल की संपूर्ण जांच कर बच्चों की सुरक्षा और भविष्य को देखते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE