BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<     KHABAR : भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने मोहन वर्मा,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर बड़ी खबरें: एयरपोर्ट व.. <<     BIG NEWS : चक्काजाम के बीच डिप्टी सीएम से फोन पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 4:43 pm
KHABAR : इनरव्हील क्लब नीमच ने ‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ अभियान के तहत किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों के लिए हुई महिला सशक्तिकरण विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। इनरव्हील क्लब नीमच द्वारा स्थानीय प्रज्ञा स्कूल में महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा की रोकथाम को केंद्र में रखते हुए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक पहल ‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ को समर्पित रहा।

क्लब अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पहल का लक्ष्य महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को समाप्त करना और उन्हें सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए महिला सशक्तिकरण विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संध्या प्रजापति, चांदनी मंडल, रितिका ग्वाला और मानसी प्रजापति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। साथ ही इनरव्हील क्लब ने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री भी वितरित की।

एन. वी. फिटनेस की संचालक एवं जिम ट्रेनर नताशा शर्मा ने बच्चों को गुड टच-बैड टच की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आत्म-सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने दिया। इनरव्हील प्रार्थना का वाचन प्रेरणा शर्मा ने किया तथा संचालन हेमा त्रिवेदी ने किया।

इस अवसर पर प्रज्ञा स्कूल के प्रिंसिपल गिरिराज चौहान सहित उषा खंडेलवाल, सुमन अहीर, शशि मोगरा, सरिता पाटीदार, नीलिमा भंडारी, मंजुला शर्मा, सिम्मी सलूजा, अलका चड्ढा और कुसुम कदम आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE