BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का.. <<     NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<     KHABAR : भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने मोहन वर्मा,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर बड़ी खबरें: एयरपोर्ट व.. <<     BIG NEWS : चक्काजाम के बीच डिप्टी सीएम से फोन पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 10:33 am
NEWS : भदेसर थाना क्षेत्र में बस कण्डक्टर की हत्या के मामले में फरार टेम्पो चालक सत्यनारायण चढ़ा खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना क्षेत्र में शनिवार को होड़ा चौराया पर बस कण्डक्टर के साथ मारपीट कर हत्या करने वाला टेम्पों चालक आरोपी सत्यनारायण टांक को भदेसर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी आईपीएस ने बताया कि शनिवार को करीब शाम 05.00 बजे पर थाना भदेसर पर जरिये फोन सूचना मिली कि जगन्नाथ पुत्र जीतमल गुर्जर निवासी नाहरगढ थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ के साथ टेम्पों चालक ने मारपीट की जिसे ईलाज हेतू चितौड़गढ़ ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई तथा मृतक की लाश सांवरिया जी चिकित्सालय चित्तौडगढ में है। इस सम्बन्ध में प्रार्थी कन्हैयालाल उर्फ काना पुत्र उॅकारजी गुर्जर उम्र 45 साल निवासी होडा चोराया, होड़ा थाना भदेसर जिला चितोडगढ ने रिपेार्ट पर थाना भदेसर पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं कार्यवाहक डीएसपी भदेसर बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर घेवर चन्द पुुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे एएसआई निहाल चन्द, सुनिल महाजन, विकास, विजय, रतनसिह, नरेन्द्र व झाबरमल द्वारा तकनीकी व आसूचना तंत्र के माध्यम से अनुसंन्धान करते हुए उक्त घटना स्थल का मौका मुआयना कर घटना स्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज चौक किये। मामले में सावलिया जी चिकित्सालय चितौड़गढ़ के मेडिकल बोर्ड का गठन कराया जाकर मृतक की लाश का पीएम कराया जाकर लाश को परिजनों को सिपुर्द किया गया। 

मामले में मृतक जगन्नाथ गुर्जर के साथ सत्यनारायण टेम्पों वाले ने सवारियों की बात को लेकर गम्भीर मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु होना पाया। जिस पर पुलिस द्वारा टेम्पो चालक 55 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र मथरा लाल टांक (कलाल) निवासी मीरा गंज, भादसौड़ा थाना भदसौड़ा जिला चितौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय से पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया जिससे पुछताछ एवं प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE