BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<     KHABAR : भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने मोहन वर्मा,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर बड़ी खबरें: एयरपोर्ट व.. <<     BIG NEWS : चक्काजाम के बीच डिप्टी सीएम से फोन पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 10:42 am
KHABAR : हरदा में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना का जनक्रांति आंदोलन, 2 दिसम्बर को जीवन सिंह शेरपुर नीमच में करेंगे जनसम्पर्क, पढ़े खबर

Share On:-

सिंगोली। सर्वसमाज के हक व अधिकारों के लिए करणी सेना परिवार 21 सूत्रीय मांगों को लेकर 21 दिसम्बर को हरदा में विशाल जनक्रांति आंदोलन करने जा रहा है। आंदोलन के समर्थन में करणी सैनिकों की टीम गांव-गांव जनसम्पर्क कर रही है। सोमवार को टीम रतनगढ़ व सिंगोली पहुँची, जहाँ बालाजी मंदिर व महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आंदोलन का निमंत्रण दिया गया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीराज सिंह धंधोड़ा, जिला अध्यक्ष गिरीराज सिंह रूपपुरा सहित पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन सर्वसमाज के हितों के लिए है।
2 दिसम्बर को करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर नीमच आकर जनसम्पर्क करेंगे और 21 सूत्रीय मांगें जन-जन तक पहुँचाएँगे।

कार्यक्रम में सिंगोली-रतनगढ़ क्षेत्र के सभी ठिकानों से सर्वसमाजजन और करणी सेना पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जनक्रांति आंदोलन की प्रमुख 21 सूत्रीय मांगें (संक्षेप में):

हरदा लाठीचार्ज की न्यायिक जांच व दोषियों पर कार्रवाई, झूठे प्रकरण वापस।

EWS आरक्षण में भूमि/मकान बाध्यता समाप्त; 8 लाख आय आधार।

आरक्षण पूर्णतः आर्थिक आधार पर लागू; क्रीमी लेयर सभी वर्गों में।

SC/ST एक्ट में बिना जांच गिरफ्तारी पर रोक।

सामान्य व OBC के संरक्षण हेतु नया एक्ट।

इतिहास से छेड़छाड़ पर रोक; इतिहास संरक्षण समिति बने।

सवर्ण आयोग का पुनर्गठन।

भर्ती कानून लागू; वार्षिक कैलेंडर; देरी पर बेरोजगारी भत्ता।

MP भर्तियों में प्रदेश युवाओं को प्राथमिकता।

स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू; फसल नुकसान रोकथाम।

कृषि उपकरण पर GST मुक्त; फसल बीमा क्लेम बढ़े।

स्मार्ट मीटरों पर प्रतिबंध; बिजली बिल समायोजन।

धर्म-परिवर्तन धोखाधड़ी पर कठोर कार्रवाई।

लव मैरिज में अभिभावक सहमति अनिवार्य।

पदोन्नति में आरक्षण समाप्त।

गौमाता को राष्ट्रमाता दर्जा; गौ-उत्पाद खरीद।

पूर्व सैनिकों को 10% आरक्षण; हेल्पडेस्क।

सरकारी स्कूलों की शिक्षा में सुधार; निजी स्कूल फीस नियंत्रण।

संविदा/आउटसोर्स कर्मियों का नियमितीकरण।

मीडिया कर्मियों को सहायता व संरक्षण।

पुलिस आरक्षकों की वेतन विसंगति दूर; होमगार्ड को समान वेतन।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE