माउंट आबू। देश में वैसे तो 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है लेकिन स्वास्थ्य के लिए योग करना आज की आवश्यकता है। माउंट आबू में तापमान लगातार गिरा हुआ है और ऐसे में पर्यटक भी माउंट आबू की ओर रुख करते हैं, योग के द्वारा ठंड भगाने और स्वस्थ रहने का अभियान राजस्थान सरकार के आयुष्मान विभाग की भजनलाल सरकार ने पहल माउंट आबू से की यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्सालय एवं लायंस क्लब माउंट आबू के संयुक्त तत्वाधान में योगाभ्यास हाल में इसका शुभारंभ किया गया।
जिसमें चिकित्सालय के योग शिक्षक हरिशंकर लायंस क्लब के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल पदाधिकारी एवं सदस्यों उपस्थिति में इसका शुभारंभ हुआ माउंट आबू में माउंट आबू के लोगों को तो हर रोज अपने को स्वस्थ रखने के लिए निशुल्क योग अभ्यास कराया जाएगा वहीं गुजरात सहित अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक इस इको टूरिज्म की पहल का लाभ उठा सकेंगे।