छतरपुर। जिले के नौगांव में तहसील चौराहे पर बिजली विभाग के एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की ट्रक जलकर राख हो गया। ट्रक के टायर धूं-धूं कर जलने लगे और इनके फटने से उठी आवाज ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया। दुर्घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में बिजली कंपनी की दो डीपी रखी हुई थी, लेकिन उनमें कोई विस्फोट नहीं हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार दोपहर की है। नौगांव तहसील चौराहे पर खडे बिजली विभाग के एक ट्रक में अचानक लग गई। आग लगने की घटना से ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते के बाद भी नौगांव नगर पालिका की फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची थी। घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया और गाड़ियों की लंबी- लंबी कतारे लग गई जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुचे।