BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का.. <<     NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<     KHABAR : भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने मोहन वर्मा,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर बड़ी खबरें: एयरपोर्ट व.. <<     BIG NEWS : चक्काजाम के बीच डिप्टी सीएम से फोन पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 12:56 pm
BIG NEWS : श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, तीसरे राउंड की गणना भी हुई पूरी, इस बार भक्तों ने तोड़े पिछले कई रिकॉर्ड, निकली इतने करोड़ की चढ़ावा राशि, आज भी जारी है गिनती का कार्य, आखिरी चरण में होगा सोने-चांदी का तौल, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांवलिया सेठ मंदिर में दिवाली के बाद खोले गए भंडार से इस बार दान राशि नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। सोमवार को सत्संग भवन में दान पेटियों की तीन राउंड की गिनती पूरी कर ली गई है। तीसरे राउंड में 7 करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपए निकले। तीनों चरण मिलाकर अब तक कुल 27 करोड़ 97 लाख 80 हजार रुपए की दानराशि प्राप्त हुई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार चौथे राउंड की गिनती आज मंगलवार को की जा रही है। जबकि अंतिम दिन सोने-चांदी की वस्तुओं का तौल किया जाएगा।

पिछला रिकॉर्ड- 35 करोड़-
साल 2024 में दिवाली के बाद खुले भंडार में दो महीने में 35 करोड़ रुपए का दान आया था, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा है। इस बार भी दान राशि उसी स्तर की ओर बढ़ती दिख रही है।

पहले राउंड में निकले थे 12 करोड़ से अधिक-
मंदिर मंडल के अनुसार भंडार 19 नवंबर को खोला गया था। पहले दिन किए गए पहले राउंड में 12 करोड़ 35 लाख रुपए की गिनती हुई थी।

दूसरे राउंड में 8 करोड़ 54 लाख रुपए-
20 नवंबर को अमावस्या के कारण काउंटिंग नहीं हुई, क्योंकि इस दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
21 नवंबर को दूसरे राउंड की गिनती की गई, जिसमें 8 करोड़ 54 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई।

वीकेंड पर काउंटिंग बंद-
शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए गिनती का कार्य रोक दिया गया था, ताकि मंदिर की व्यवस्थाएं प्रभावित न हों।

तीसरा राउंड- 7 करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपए
सोमवार सुबह राजभोग आरती के बाद तीसरे चरण की गिनती शुरू हुई, जो शाम तक चली। इस राउंड में 7 करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपए निकले। पूरा कार्य मंदिर मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा टीम की उपस्थिति में किया गया।

सोने-चांदी की गिनती अंतिम दिन
मंदिर प्रशासन के अनुसार मंगलवार को दान पेटियों की अगली गिनती होगी। अंतिम चरण में सोने-चांदी की वस्तुओं का तौल किया जाएगा, जिसके बाद कुल दान राशि का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE