विदिशा। सुवासरा की तत्कालीन नायब तहसीलदार कविता कडेला की सोमवार को दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह टॉकीज के सामने स्थित अपने निवास की छत से अचानक नीचे गिर गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला अस्पताल पहुंच गया। कविता कडेला लंबे समय तक मंदसौर और नीमच जिले में विभिन्न पदों पर पदस्थ रहीं और अपनी कार्यशैली के लिए जानी जाती थीं। हादसे की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।