मंदसौर। जिले के सुवासरा कस्बे में मंगलवार को सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर पूर्ण बंद रहा। बंद का कारण आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी द्वारा 10 नवंबर को रैली के दौरान दिए गए कथित विवादित बयान का विरोध और मनीष व्यास आत्महत्या मामले में अमजद पठान की गिरफ्तारी न होना बताया गया।
युवा शिवसेना ने विवादित बयान पर थाना प्रभारी को शिकायत देकर थ्प्त्, सार्वजनिक माफी और कार्रवाई की मांग की थी। चार दिन के अल्टीमेटम के बाद मांगें पूरी न होने पर बंद बुलाया गया।
बंद के दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहे और सन्नाटा छाया रहा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अल्टीमेटम की समयसीमा नजदीक होने के कारण तनाव की आशंका बनी हुई है।