BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा की पहल, 24.. <<     NEWS : ढोल-मांदल की थाप पर गूंजा ‘जय मां गवरी’,.. <<     NEWS : नगर निकाय अध्यक्ष पदों के निर्वाचन की.. <<     REPORT : सेवा संकल्प अभियान में दिखा.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर भक्ति की बही.. <<     BIG NEWS : पुलिस पर राजनीतिक द्वेष से फंसाने का.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में मक्का की बंपर आवक रही।.. <<     KHABAR : भाजपा जिला उपाध्यक्ष बने मोहन वर्मा,.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर बड़ी खबरें: एयरपोर्ट व.. <<     BIG NEWS : चक्काजाम के बीच डिप्टी सीएम से फोन पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 25, 2025, 4:20 pm
KHABAR : नांगलवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई नाग दीपावली, भिलट देव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाआरती के बाद अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन, पढे़ जय गुप्ता की खबर  

Share On:-

सेगांव। नांगलवाड़ी में नाग दीपावली का पावन पर्व इस वर्ष भी श्रद्धा, उत्साह और परंपरा के साथ भव्य रूप से मनाया गया। सुबह 5 बजे भिलट देव का मनोहारी चोला-श्रृंगार किया गया। जिसके बाद जयघोष और आतिशबाजी के बीच भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में दिव्यता और आध्यात्मिक माहौल स्पष्ट झलक रहा था। दोपहर 12 बजे से महाआरती के बाद अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। 


जिसके यजमान खरगोन निवासी दिनेश अग्रवाल रहे। महाप्रसादी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा भिलट देव के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया। दूर-दूर से आए भक्तों की भीड़ से मंदिर परिसर दिनभर खचाखच भरा रहा। नांगलवाड़ी का प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा, जहां शाम होते ही भक्तों ने अपने घरों के प्रांगण में दीप प्रज्वलित कर आतिशबाजी के साथ पर्व की खुशियां मनाईं।


रात्रि में नव युवक रामायण मंडल द्वारा भव्य संगीत के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे। पूरे दिन नांगलवाड़ी में नाग दीपावली का माहौल उत्साह,भक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE