सिंगोली। कस्बे के समीप ग्राम कछाला के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई बाइक दुर्घटना में ग्राम परलाई निवासी लोकेश शर्मा (31) गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों के अनुसार लोकेश सुबह 10 बजे सिंगोली के लिए बाइक से निकले थे। ग्राम कबरिया मार्ग होते हुए कछाला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वे मुंह के बल गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सिंगोली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. ईतेश व्यास ने सिर में आंतरिक चोट की आशंका के चलते उन्हें रेफर कर दिया।
