शाजापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के दिनांक 26 नवंबर 2025 को शाजापुर नगर प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने शाजापुर नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से भव्य स्वागत की अपील की है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, शुजालपुर विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार, देवासदृशाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, शाजापुर विधानसभा के विकास पुरुष अरुण भीमावत, काला पीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट एवं बबीता परमार नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने सामूहिक रूप से अपील जारी कर कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में नगरवासी बढ़-चढ़कर शामिल हों।
यात्रा कार्यक्रम एवं नगर भ्रमण मार्ग
प्रस्थान-भोपाल से: प्रातः 9ः00-9ः30 बजे
काला पीपल आगमनः लगभग 10ः30 बजे
सुजालपुरः 12ः30 बजे
अकोदियाः 1ः30 बजे
शाजापुर प्रवेशः 3ः15 बजे
शाजापुर नगर में टंकी चौराहा → धोबी चौराहा → मऊपुरा चौराहा → मऊपुरा नदी → किला रोड → छोटा चौक → बड़ा चौक → नई सड़क → अस्पताल चौराहा से होते हुए यात्रा भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचेगी, जहां कार्यक्रम का समापन होगा।
जन-भागीदारी की अपील
कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से विनम्र आग्रह है कि अपने टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर वाहन रोड़ेश्वरी माता मंदिर परिसर अथवा हाई सेकेंडरी ग्राउंड में पार्क करें और वहां से पैदल भाजपा कार्यालय पहुंचें।
नगर में सामाजिक स्तर पर विभिन्न समाजजनों एवं व्यापारी बंधुओं द्वारा भी अलगदृअलग मंच लगाकर प्रदेश अध्यक्ष टेलर का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी, जिला शाजापुर के जिला मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे द्वारा प्रदान की गई।