चित्तौड़गढ़। भारत की एकमात्र तथा दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक और शीर्ष वैश्विक सिल्वर उत्पादकों में शामिल हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने वर्ल्ड क्वालिटी मंथ को “थिंक डिफरेंटली” थीम के साथ मनाते हुए नवाचार और गुणवत्ता के नए आयाम स्थापित किए। इसी क्रम में कंपनी के प्रोडक्ट ‘डाई कास्टिंग के लिए जिंक बेस एलॉय इनगॉट्स, ग्रेड ZN AI 4’ को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (IS 713:198) के अनुसार स्टैंडर्ड मार्क के उपयोग की अनुमति मिली है।
यह नया BIS सर्टिफिकेशन न केवल प्रोडक्ट की मार्केट विश्वसनीयता, रेगुलेटरी अनुपालन और ग्राहक विश्वास को मजबूत करता है, बल्कि कंपनी की ग्लोबल स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को भी नई दिशा देता है।
एजाइल क्वालिटी सर्कल- क्वालिटी मैनेजमेंट में बड़ा नवाचार
हिन्दुस्तान जिंक ने पारंपरिक 12-स्टेप फ्रेमवर्क से आगे बढ़ते हुए एजाइल क्वालिटी सर्कल की शुरुआत की है। यह आधुनिक व लचीला मॉडल टीमों को चुनौतियों के अनुसार प्रभावी क्वालिटी टूल्स चुनने की क्षमता देता है। इसका उद्देश्य- कर्मचारी सहभागिता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना, निर्णय प्रक्रियाओं को तेज करना तथा समस्या-समाधान में विविध कौशलों का उपयोग सुनिश्चित करना है।
एजाइल क्वालिटी सर्कल कंपनी के मजबूत क्वालिटी इकोसिस्टम से समन्वित है, जो सात प्रमुख स्तंभों-
सप्लायर क्वालिटी मैनेजमेंट, कस्टमर मैनेजमेंट, इंटीग्रेटेड क्वालिटी मैनेजमेंट, लगातार सुधार, नेतृत्व सहभागिता, स्किल विकास और परिणाम मैपिंग पर आधारित है।
इस इकोसिस्टम को मजबूत करने में कंपनी का पूरी तरह डिजिटल लैबोरेटरी इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (LIMS) महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो क्वालिटी एश्योरेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता, ट्रेसेबिलिटी और डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करता है।
“क्वालिटी हमारी संस्कृति का हिस्सा” सीईओ अरुण मिश्रा-
हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा “हिन्दुस्तान जिंक में क्वालिटी जिज्ञासा और लगातार सुधार की संस्कृति में निहित है। ‘थिंक डिफरेंटली’ थीम और एजाइल क्वालिटी सर्कल्स के माध्यम से हम अपनी टीमों को परंपरागत तरीकों से आगे बढ़कर नई सोच विकसित करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नया BIS सर्टिफिकेशन हमारे गुणवत्ता तंत्र को और मजबूती देता है, जिससे हम विश्वस्तरीय उत्पाद उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।”
ग्लोबल लेवल पर जारी है उत्कृष्टता की पहचान-
विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक कंपनी के रूप में हिन्दुस्तान जिंक- लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) और लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) में पंजीकृत है। इसके उत्पादों की शुद्धता, जैसे 99.99 प्रतिशत प्योर सिल्वर, वैश्विक खरीदारों में भरोसा पैदा करती है। कंपनी के पास REACH सर्टिफिकेशन है, जिससे इसके उत्पाद 27 यूरोपीय संघ देशों में निर्यात योग्य हैं। साथ ही, इसके बड़े जिंक पोर्टफोलियो को mçk इंटरनेशनल वेरिफिकेशन भी प्राप्त है। अपना लो-कार्बन जिंक ब्रांड ECOGEN लॉन्च कर कंपनी ने सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाया है।
गुणवत्ता और स्थायित्व के उच्च मानक-
कंपनी अपने संचालन में - ISO 9001:2015, ISO 14001:2015, ISO 45001:2018, ISO/IEC 17015:2017 NABL Accreditation के साथ एक मजबूत अनुपालन ढांचा बनाए हुए है। ICMM (इंटरनेशनल काउंसिल ऑन माइनिंग एंड मेटल्स) की एकमात्र भारतीय सदस्य होने के नाते हिन्दुस्तान जिंक वैश्विक माइनिंग उद्योग के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल है, जो नैतिकता, सुरक्षा और सतत विकास के सर्वोच्च मानकों के लिए प्रतिबद्ध हैं।