मनासा। मंगलवार को मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम बालागंज में एक गंभीर हादसा हो गया, जहाँ घर में रखी यूरिया खाद को खाने की वस्तु समझकर दो ढाई वर्षीय मासूम बच्चियों ने उसका सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार मासूम वामिका पिता गोविंद बंजारा तथा प्रतीक्षा पिता रणजीत बंजारा, दोनों उम्र लगभग ढाई वर्ष, घर में खेलते समय रखी यूरिया खाद तक पहुंच गईं और उसे खा लिया। कुछ ही देर बाद बच्चियों की तबीयत खराब होने लगी।

परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को शासकीय अस्पताल मनासा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार दोनों बच्चियों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
