BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 10:36 am
BIG NEWS : मेवाड़ के कृष्णधाम श्रीसांवलिया सेठ जी के दान में मिली राशि ने तोड़े सारे रिमॉर्ड, चौथे राउंड की गणना में निकले इतने करोड़, आज भी है गिनती जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के कृष्णधाम श्रीसांवलिया सेठ जी मंदिर को दान में मिली राशि ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मंगलवार को केवल चार राउंड की गिनती में 36 करोड़ 13 लाख 60 हजार रुपए निकले हैं।


26 नवंबर को भी दान की गई राशि की गिनती जारी रहेगी। चेक, मनीऑर्डर और ऑनलाइन दान की राशि अभी जोड़ी ही नहीं गई है। इसलिए कुल राशि और बढ़ने की उम्मीद है।


साल 2024 में दीपावली के बाद खोले गए 2 महीने के भंडार से 34 करोड़ 91 लाख 95 हजार 8 रुपए प्राप्त हुए थे। अब तक रिकॉर्ड दान राशि इसी को माना जाता है। मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि इस बार दान राशि 40 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है।


चौथे राउंड में 8.15 करोड़
मंदिर मंडल के सदस्य पवन तिवारी ने बताया- मंगलवार सुबह राजभोग आरती के बाद फिर से भंडार की गिनती शुरू की गई। यह शाम तक चली। इस चौथे राउंड में 8 करोड़ 15 लाख 80 हजार रुपए की राशि निकली। यह राउंड सबसे अहम इसलिए रहा, क्योंकि इसी के साथ इस साल की दान राशि ने पिछले सभी सालों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।


19 नवंबर को खुला भंडार
भंडार 19 नवंबर को खोला गया था। उसी दिन पहले राउंड की काउंटिंग की गई। इसमें 12 करोड़ 35 लाख रुपए प्राप्त हुए थे। 20 नवंबर को अमावस्या होने के कारण गिनती नहीं हो सकी।

उसके बाद 21 नवंबर को दूसरा राउंड शुरू किया गया। इस राउंड की काउंटिंग में 8 करोड़ 54 लाख रुपए प्राप्त हुए। यह आंकड़ा भी पिछले सालों से ज्यादा रहा।

22 और 23 नवंबर को भीड़ ज्यादा होने के कारण काउंटिंग रोक दी गई थी। उसके बाद 24 नवंबर (सोमवार) को फिर से गिनती की गई। तीसरे राउंड में 7 करोड़ 8 लाख 80 हजार रुपए निकले।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE