मनासा/रेवली-देवली। बच्चों के जन्मदिन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रमों के तहत आंगनवाड़ियों में प्रत्येक मंगलवार "मंगल दिवस" मनाया जाता है। शासन की पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन के उद्देश्य से यह कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।
"मंगल दिवस" के दौरान हर मंगलवार अलग-अलग गतिविधियाँ की जाती हैं-
पहला मंगलवार: गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं पौष्टिक आहार वितरण
दूसरा मंगलवार: अन्नप्राशन—6 माह के बच्चों को पहला ठोस आहार
तीसरा मंगलवार: बाल चौपाल—बच्चों के जन्मदिन मनाना और स्वास्थ्य/पोषण जागरूकता
चौथा मंगलवार: लालीमा दिवस—स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
पाँचवाँ मंगलवार (यदि हो): सुपोषण दिवस
रेवली-देवली आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित मंगल उत्सव के दौरान भावना भील का पाँचवाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं महिला बाल विकास अध्यक्ष रतन मलावत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मोहन नागदा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता बैरागी, आशा नागदा, पुष्पा सेन सहित सहायिकाएँ उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा हाथों से बना केक काटकर बच्ची को आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी गईं।
इसके साथ ही रेवली-देवली, डसानी, भादवा माता, नीलकंठपुरा, दोवड़ सहित आसपास की आंगनवाड़ियों में टीकाकरण कार्य, बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी विवरण की जानकारी भी ली गई।