शामगढ़। समाजसेवा के प्रति समर्पित एवं हमेशा पीड़ितों की मदद के लिए तत्पर रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार आकाश चौहान का उदयपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे पिछले एक माह से जीवन की जंग लड़ रहे थे। उनके निधन की सूचना से समूचे मीडिया जगत में शोक की लहर है।
वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन ने कहा कि आकाश चौहान का असमय चला जाना बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने पत्रकारिता जगह में दिए गए आकाश चौहान के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज थे। मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
वरिष्ठ पत्रकार आकाश चौहान के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार दोपहर 1 बजे, निवास स्थान गरोठ रोड, शामगढ़ (चौहान क्लिनिक) से निकलेगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक जिंदादिल, मिलनसार एवं सदैव दूसरों के लिए समर्पित रहने वाली शख्सियत के रूप में याद किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।