प्रतापगढ़। धरियावद उपखंड क्षेत्र में मंगलवार देर शाम जवाहरनगर और सिंहाड़ के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में विलकावास निवासी 18 वर्षीय किकाराम पुत्र वालचंद मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सिंहाड़ निवासी राजू पुत्र रामा मीणा (20) और ईश्वर पुत्र भगजी मीणा (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुँची और घायलों को धरियावद अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी कमलचंद मीणा, विधायक थावरचंद डामोर और सरपंच शंकर बरगोट मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।