BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 12:29 pm
REPORT : केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में उतरे श्रमिक संगठन, इंटक व सीटू ने जलाई श्रम कानूनों की होली, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी नीतियों के विरोध में श्रमिक संगठनों इंटक और सीटू के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने 25 नवंबर की शाम 6 बजे भारत माता चौराहे पर श्रम कानूनों की होली जलाकर विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) नीमच के जिलाध्यक्ष भगत वर्मा, बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के जिलाध्यक्ष किशोर जेवरीया, कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बालचंद वर्मा, सीटू के महासचिव सुनील शर्मा, जिला इंटक के महासचिव भूपाल सिंह राठौर, श्याम सुंदर बैरागी, घीसालाल जोशी, श्यामा देवी विश्वकर्मा, पुष्पा यादव सहित बड़ी संख्या में आशा-ऊषा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी तरह लेबर कोड के विरोध में मनासा के कारगिल चौराहे पर विजय बैरागी के नेतृत्व में तथा जावद के खोर दरवाजे पर जसवीर तेजी और गुणवंत राठौर के नेतृत्व में लेबर कोड की प्रतियाँ जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में जानकारी दी गई कि 26 नवंबर को दोपहर 1 बजे संयुक्त श्रमिक संगठनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE