BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का अलर्ट, कल मंगलवार.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री ने ‘बैम्बू मैन’ कमलाशंकर.. <<     KHABAR : गरबा में एंट्री के लिए तिलक-पूजन अनिवार्य.. <<     HEADLINES : MP की 9 बड़ी खबरें: मालवा-निमाड़ में हड़कंप,.. <<     KHABAR : सिरवेल में जनरल स्टोर में भीषण आग, लाखों.. <<     KHABAR : भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का.. <<     KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 26, 2025, 1:30 pm
KHABAR : नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने की स्व. भेरूलाल किलोरिया की स्मृति में श्मशान परिसर के विकास के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. भेरूलाल किलोरिया (भेरू दादा) की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से विधायक दिलीप सिंह परिहार ने श्मशान परिसर के विकास हेतु 5 लाख रुपये की घोषणा की।

मोक्षधाम में आयोजित शोकसभा में विधायक परिहार ने स्व. किलोरिया को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए पारिवारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभवों को याद किया। उन्होंने कहा कि नीमच-मनासा क्षेत्र की राजनीति में स्व. किलोरिया का योगदान सदैव महत्वपूर्ण रहा है।

विधायक ने बताया कि किलोरिया संगठन में प्रभावशाली नेतृत्व के धनी थे। वे भाजपा जिला अध्यक्ष रहे, जावद विधानसभा से चुनाव लड़ा और नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में दस दिनों तक कार्य किया, जो उनके राजनीतिक जीवन का महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय अध्याय माना जाता है।

उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार, कार्यकर्ता निर्माण और मार्गदर्शन में किलोरिया की भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रही। किलोरिया अपने बड़े संयुक्त परिवार के मुखिया होने के साथ-साथ एक सरल, समर्पित और संगठन के प्रति निष्ठावान नेता थे। उन्हें हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE