सेगांव। देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी ब्रिज पर बुधवार 12ः30 को मक्का से भरा ट्रैक्टर जो सेगांव को आ रहा था। ब्रिज के मोड़ में सामने से तेज रफ्तार आ रही मोटरसाइकिल सवार भस्कर पिता जयराम मुजाल्दे उम्र 50 वर्ष लेहकू मोठलापुरा निवासी बढ़ा की ओर जा रहा था मोड़ के कारण जोरदार टक्कर होने से गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक हाथ और एक पैर ट्रेक्टर के पहिये में आ गए। राहगीरों ने एम्बुलेंस को कॉल किया पर उपलब्ध नही जिसके बाद चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान को कॉल किया। मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी ने घायल को मोबाईल थाना वाहन से अस्पताल पहुँचाया। घायल का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया।